किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई :
तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा : किरंदुल में 2 किमी लंबी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा लौह नगरी
किरन्दुल । आज लौह नगरी किरंदुल जय स्तंभ चौंक से हर घर तिरंगा के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा जय स्तंभ चौंक से शुरू होकर घड़ी चौक, रामपुर कैंप से पुराना भट्टीपारा होते हुए जय स्तंभ चौंक में समापन किया गया।
लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में देश की शान तिरंगा लेकर शामिल हुए। कुछ लोग गाड़ियों से तो कुछ पैदल चलकर यात्रा का हिस्सा बने। देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यह यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशप्रेम का उत्साह और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा, "हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव आसमान में लहराता रहे।" एवं सभी भारतीयों से 'घर-घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील भी की |
इस अवसर पर सीएमओ शशि भूषण माहापात्रा, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, पार्षद के सजी, लक्ष्मी ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह
, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी एवं किरंदुल के सैकड़ों की संख्या मे देश भक्त मौजूद थे।
