बैलाडीला देव स्थान समिति (श्री राघव मंदिर) और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा जवानों को भाई बहनों के प्रति प्रेम, सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक "रक्षा बंधन" के पावन पर्व पर बाँधी गई रखी ।
किरंदुल। भाई बहनों की अटूट प्रेम व स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व के पावन अवसर पर नगर के मातृ-शक्तियों, बहनों एवं विद्यालय के छात्राओं के द्वारा, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस थाना किरंदुल के थाना प्रभारी एवं समस्त सुरक्षा जवानों के कलाई में सम्मान और कृतज्ञता पूर्ण राखी बांध कर उनकी सुरक्षा और सलामती की कामना की गई और समाज में सकारात्मक प्रेम और सदभाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया ।
जवानों को राखी बांधकर उनकी नि:स्वार्थ सेवा और त्याग तपस्या के प्रति सम्मान व्यक्त करने का बहुत ही सुंदर और सराहनीय पहल की गई।
यह रक्षाबंधन की राखी उन जवानों के प्रति भावनात्मक समर्थन है , जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं ।
बैलाडीला देव स्थान समिति, गायत्री परिवार किरंदुल के सचिव, प्रमुख, पदाधिकारी, सदस्यों के साथ साथ डी ए व्ही पब्लिक स्कूल ,आई ओ पी हायर सेकेण्डरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षिका, शिक्षक के साथ अनेक संख्याओं में स्कूली छात्राएं तथा मातृ-शक्तियों, बहनों की
उपस्थिति रही।
किरंदुल पुलिस थाना के थाना प्रभारी, जवानों और उनके समस्त स्टाफ के प्रति आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किए जिन्होंने ने अपना अमूल्य समय देकर इस रक्षाबंधन पर्व में नगर के मातृ-शक्तियों, बहनों, एवं स्कूल के शिक्षिकाओं,शिक्षक और आयोजन समिति को सहयोग प्रदान किए।
