तहसील कुआकोंडा मे विकासखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा "जीवन रक्षा" थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पोटा केबिन किया गया ।
किरंदुल/दंतेवाड़ा। प्रदेश मे सतत रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य स्वागत जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकासखंड कुआकोंडा मे विकासखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पोटा केबिन क्रमांक 02 मे किया गया जिसमे विकासखंड के हाई एवं हायर सेकण्डरी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया इसमें प्रथम पुरस्कार शा. क. उ. मा. वि. किरंदुल को 2500 रुपये द्वीतीय पुरस्कार शा. उ. मा. वि. कोड़ेनार 02 को 2000 तृतीय पुरुकार शा. क. उ. मा. वि कुआकोंडा को 1500 एवं तीन सांत्वना पुरस्कार संकुल केंद्र कुआकोंडा क्र02, संकुल नकुलनार एवं संकुल किरन्दूल शहर एक एक हजार रुपये प्रदान किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत हितावर के उपसरपंच राजीव चौहान, BEO प्रमोद भदौरिया, ABEO मनोज राठौर, BRC रत्तूराणा, CAC एवं शिक्षक, ग्रामीण मौजूद रहे निर्णायक कि भूमिका मे ज्योति शर्मा, रीता घोष, ज्योति तारम, सारिका देवांगनथे एवं मंच का संचालन OP कैवर्त्त ने किया.
