BTOA की चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज लेंगे शपथ
किरंदुल। ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज किरंदुल स्थित BTOA की भवन में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अध्यक्ष के पद की शपथ मनोज सिंह व सचिव पद की शपथ आकाश गोयल लेंगे वही उपाध्यक्ष पद की शपथ राहुल असरानी, विजयंत गौतम कोषाध्यक्ष पद की शपथ मनीष कुमार नायक एवं सह सचिव पद की शपथ विश्वजीत सरकार(पिंकू) व वैभव गौराँग शाहा लेंगे।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर के वर्तमान विधायक व भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष किरण सिंह देव रहेंगे एवं कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामी किरंदूल नगर पालिका अध्यक्ष, बचेली नगर पालिका अध्यक्ष, दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जिले व संभाग के जनप्रतिनिधि गण, नेता गण व BTOA के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में आज शिरकत करेंगे।

