BTOA चुनाव : मनोज सिंह अपने पूरे पैनल की ऐतेहासिक जीत का कर रहे दावा

 मनोज सिंह पैनल को मील रहा सदस्यों का भारी समर्थन ।


किरंदुल। बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मनोज सिंह पैनल के प्रत्याशियों ने सोमवार दिनांक 04 अगस्त को प्रातः 09 बजे पैनल के सभी प्रत्याशियों ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच दर्शन करने के पश्चात दोपहर 12 बजे किरंदुल ( बी.टी.ओ.ए ) कार्यालय पहुंचकर किया नामांकन दाखिल और कहा यूनियन के हित एवं सदस्यों के सम्मान के लिए करेंगे काम।


लौह नगरी में इन दिनों बैलाडीला ट्रक आनर्स एसोसियेसन का चुनाव पुरे सवाब पर है अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज सिंह और सचिव पद के प्रत्याशी बिप्लव मल्लीक दोनों ही अपने पूरे पैनल की जीत का दावा कर रहे है अपने पुरे पैनल के साथ सदस्यों  के पास पहुंचकर जनसम्पर्क चालू कर दिया है और पूरे जोश  के साथ उनका पूरा पैनल और समर्थक जी जान से उन्हें जीताने में लगे है और ईस बार की चुनाव उनके प्रतिद्वंद्वियों के लिये भारी दिखाई पड़ रही है मनोज सिंह पैनल मतदाताओं के घर जाकर अपने पैनल के लिये वोट मांग रहे है और बड़ो का आशीर्वाद ले रहे है जनसम्पर्क में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे मनोज सिंह वहीं इस वर्ष 995 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे 13 अगस्त को चुनाव होने है, वहीं विपक्ष को इस बार कड़ी मेहनत कर सदस्यो को विश्वास में लेना होगा क्योंकि इस बार का चुनाव पिछले चुनाव की तुलना में विपक्ष को भारी पड़ सकता हैं  जिस तरह से लोगों का समर्थन मनोज सिंह एवं बिप्लव मल्लीक पैनल को मिल रहा है उसे देखते हुए मनोज सिंह अपने पूरे पैनल की ऐतेहासिक जीत का दावा कर रहे है साथ ही रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने की बात कहीं इनके पैनल को चुनाव चिन्ह मंगलवार दिनांक 05 अगस्त को आबंटन की जायेगी वही पैनल के प्रत्याशियों की सुची में अध्यक्ष पद के लिये मनोज सिंह सचिव बिप्लव मल्लीक,उपाध्यक्ष रोहित साहू, विजयंत सिंह गौतम ( वीरू ), कोषाध्यक्ष गुनवित सिंह,सहसचिव विस्वजीत सरकार ( पिंकु ), इमरान खान (


बाबू ) है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.