KCWA यूनियन की ओर से सिविल HOD TS रामनाथ को भावभीनी विदाई दी गई
किरंदुल। लौह नगरी किरन्दुल की NMDC परियोजना के सिविल विभाग में HOD के पद पर कार्यरत TS रामनाथ जिन्होंने सिविल वर्क में अपना काफ़ी लम्बा समय दिया एवं सिविल डिपार्टमेंट के विकास में उनकी अहम भूमिका रही।
NMDC सिविल विभाग में किये अनुकरणीय कार्यों को याद करते हुये किरन्दुल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन (KCWA) संस्था के द्वारा विदाई समारोह का भव्य आयोजन किरंदुल NMDC टाउनशिप में स्थित मंगल भवन में किया गया इस खास मौके पर किरन्दुल NMDC सिविल डिपार्टमेंट के पूर्व HOD TS रामनाथ एवं उनकी धर्मपत्नी को सॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर KCWA परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई ।
इस खास मौके पर उनकी विदाई समारोह को और ख़ास बनाने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम भी रखा गया है तत्पश्चात भोजन की भी उत्तम व्यवस्था हैं।
इस अवसर पर किरंदुल ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव,उपाध्यक्ष, सह-सचिव कार्यालय सचिव, कोषाध्यक्ष एवं A,B,C तीनों वर्ग के समस्त कॉन्ट्रेक्टर मौजूद थे।
