🔶 क्या बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ और किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ दो अलग बैनर है ?
🔶 क्या दोनों का चुनाव अलग-अलग होगी या एक साथ ?
🔶 व्यापारियों में है कन्फ्यूजन?
किरन्दुल। इन दिनों लौह नगरी किरन्दुल में व्यापारी संघ का चुनाव काफ़ी सुर्खियों बटोर रही हैं। व्यापारी कल्याण संघ यानी छोटे बड़े सभी (व्यापारी) तबके के लोगो का एक सुख दुख का संगठन हैं जिसमे व्यापारी की हित में जितनी ज्यादा हो उतनी ज्यादा बात की जा सकती हैं एवं साथ हीं व्यापार से संबंधित किसी भी तरह की छोटे बड़े परेशानी में यदि व्यापारी जूझ रहा हो उसके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े रहना व साथ चलनें की संगठन हैं व्यापारी कल्याण संघ ।
एक व्यापारी कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम करना है, जिसमें उनके लिए नीतियां बनाना, नियमों को सरल बनाना, वित्तीय सहायता बढ़ाना और बीमा, पेंशन व स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों की सिफारिशें करना शामिल है। यह संघ व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को हल करने और उनके लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने में भी मदद करता है।
🟣व्यापारी कल्याण संघ के मुख्य उद्देश्य:
🔶नीतिगत सुधार:
व्यापारियों के कल्याण में सुधार के लिए सरकारी नीतियों और नियमों की पहचान करना और उन्हें सरल बनाने के लिए सुझाव देना।
🔶अनुपालन बोझ में कमी:
व्यापारियों पर लागू होने वाले विभिन्न प्रकार के नियमों और कागजी कार्रवाई के बोझ को कम करने के तरीके सुझाना।
🔶वित्तीय सहायता:
व्यापारियों के लिए धन तक पहुँच में सुधार करना और उनकी वित्तीय समस्याओं को हल करने में मदद करना।
🔶सामाजिक सुरक्षा:
व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के लिए बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य देखभाल जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों की सिफारिशें करना।
🔶समस्या समाधान:
व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के सामने आने वाली अन्य समस्याओं और मुद्दों को पहचानना और उनका समाधान खोजना।
🔶डिजिटल सशक्तिकरण:
डिजिटल परिवर्तन की भूमिका पर जोर देना और छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए बाज़ार पहुँच और आय के अवसरों को बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
🔶जागरूकता और समर्थन:
खुदरा क्षेत्र के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें व्यापारियों तक पहुँचाने में सहयोग करना।
यह रहा व्यापारी कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य। आज हम लौह नगरी किरंदुल में देख सकते हैं नगर के छोटे बड़े व्यापारियों का मेंबरशिप घूम घूम कर काटा जा रहा हैं यह काम चुनाव के वक्त हीं क्यों इसके पहले मेंबरशिप क्यों नहीं काटा गया आज हीं क्यों याद आ रहा, जिनका आज मेंबरशिप काटा जा राहा क्या पहले वे व्यापारी नहीं थे।
आज किरंदुल में व्यापारी कल्याण संघ की दो बैनर देखने को मिल रही हैं एक ओर बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ और दूसरी ओर किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ आखिर यह दोनों संघ एक हैं या अलग अलग क्या दोनों का उद्देश्य भी अलग हैं क्या दोनो संघ की चुनाव भी अलग होगी या फिर एक साथ एक मंच पर चुनाव होंगी, जानना चाहती हैं किरंदुल की जनता।
