🔶 किसी नेता नें तो सुनी मेरी कलम की आवाज :-
🔶 जो काम स्थानीय नगर प्रशासन ने नहीं किया उस काम को पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी एवं उनके सहयोगियों ने कर दिखाया।
किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की गौरव पथ में गड्ढे वाली समस्या काफ़ी सुर्खियों में हैं आये दिन इस मुद्दे को उठाया जाता रहा हैं लेकिन इस ओर प्रशासन आँख बंद कर बैठी रही।
बता दे की अभी वर्तमान में शारदीय नवरात्रि उत्सव से पूरा दंतेवाड़ा जिले के साथ साथ लौह नगरी किरंदुल भी सराबोर हैं श्रद्धालुओं (पैदल यात्रियों) का शक्तिपीठ माई दंतेश्वरी जी की दर्शन करने यात्रा शुरू चुकी हैं खाली पैर पैदल चलकर किरंदुल की इन्ही बड़े बड़े गड्ढे वाली मुख्य सड़को से होकर माँ के लिये यात्रा कर रहे हैं लेकिन इन गड्ढों को अस्थाई रूप से भरवाने स्थानीय प्रशासन बिल्कुल डिले रहा उनका इस ओर ध्यान बिल्कुल भी नहीं रहा आखिर क्यों ? जानना चाहती हैं किरंदुल की जनता!
इस बीच गड्ढे वाली खबर की प्रकाशन के बाद किरंदुल नगर पालिका के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी नें मामले को गंभीरता से लेते हुये अपने सहयोगियों के साथ जिसमे मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस किरंदुल ब्लॉक अध्यक्ष राजू रेड्डी, पार्षद अमृत टंडन, जोविंन्स पापाचन, राजू कुंजाम आदि लोगो नें स्वयं गिट्टी रेती सीमेंट लाकर गौरवपथ की गड्ढे को भरने श्रमदान किया जो वाकई तारीफे लायक हैं।
जो कार्य स्थानीय नगर पालिका प्रशासन नहीं कर पाई उस कार्य को नगरपालिका के कांग्रेसी उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी और उनकी सहयोगियों ने कर दिखाया ।
