🔶 किरंदुल के गजराज कैंप माँ नवदुर्गा पंडाल में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया ।

 🔶 किरंदुल के गजराज कैंप माँ नवदुर्गा पंडाल में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।


 🔶 समिति की ओर से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।


किरंदुल। इन दिनों लौह नगरी किरंदुल में माँ शारदीय नवरात्रि उत्सव की धूम चारों ओर जय माता दी की जयकारों के साथ गूँज रही है। माँ आदिशक्ति दुर्गा देवी नव रूपों में वीरजी हुई है।


इस पावन पर्व के अवसर पर किरंदुल की गजराज कैंप स्थित माँ नवदुर्गा पंडाल में समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया इस दौरान माँ नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से इन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।


 कार्यक्रम का संचालन डोमन लाल साहू एवं कीर्तन साहू के द्वारा संपन्न किया गया।


इस दौरान माँ नवदुर्गा सेवा समिति गजराज कैंप के सदस्य गण मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.