🔶 किरंदुल में गुलाबी ठंड ने बढ़ाई सिहरन (कप-कपाना) , चौक-चौराहों पर अलाव का इंतज़ार!
🔶 जल्द ही चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी : रूबी शैलेंद्र सिंह (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, किरंदुल)
किरंदुल । नवंबर की दस्तक के साथ ही किरंदुल में गुलाबी ठंड ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। सुबह की कोमल धूप और शाम की सिहरन ( कप-कपाना ) अब लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। तापमान में लगातार गिरावट से नगर की हवा में ठंडक घुल चुकी है, लेकिन अभी तक नगर के चौक–चौराहों पर राहत देने वाले अलाव की लौ नहीं जली है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन को ठंड की शुरुआत में ही अलाव व्यवस्था करनी चाहिए । बस स्टैंड चौक, जयस्तंभ चौक, सब्जी मार्केट, रेलवे स्टेशन मार्ग और मुख्य बाजार क्षेत्र जैसे व्यस्त स्थानों पर राहगीरों को ठंड से राहत की सख्त ज़रूरत है।
"सुबह-सुबह काम पर निकलते समय ठंड हड्डियों तक उतर जाती है, लेकिन कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है,
"कई स्थानीय नागरिकों ने अलाव की व्यवस्था हेतु प्रशासन से त्वरित मांग की।
जनता की निगाहें अब नगर पालिका प्रशासन की ओर टिकी हैं कि कब नगर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत दी जाएगी।
फिलहाल, बढ़ती ठंड और घटते तापमान के बीच नगर के चौक-चौराहे गर्माहट की प्रतीक्षा में हैं।
