🔶 आंगनबाड़ी केंद्रों का पालिका अध्यक्षा ने किया औचक निरीक्षण

 आंगनबाड़ी केंद्रों का पालिका अध्यक्षा ने किया औचक निरीक्षण



बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश, अध्यक्ष निधि से हुआ वायरिंग कार्य


किरंदुल। आज सोमवार को नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 18 में स्थित नाड़ीयापारा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद अनिल मरकाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, उप अभियंता टी.आर. सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने आंगनबाड़ी भवन में वायरिंग, लाइट एवं फैन की सुविधा नहीं होने की समस्या रखी। बताया गया कि बिजली व्यवस्था न होने से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।


इस पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुए अपने अध्यक्ष निधि से उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में वायरिंग का कार्य करवाया। उनके इस त्वरित निर्णय से क्षेत्रवासियों ने संतोष एवं आभार व्यक्त किया।


पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि “नगर के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।”


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की अन्य आवश्यकताओं का भी जायजा लिया और शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.