🔶किरंदुल में शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, BLO कर रहे डोर-टू-डोर संपर्क

 किरंदुल में शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, BLO कर रहे डोर-टू-डोर संपर्क


धरमपुर कैंप वार्ड क्रमांक 04 में लोगों को दी जा रही जानकारी


किरंदुल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत किरंदुल नगर में ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।


किरंदुल के वार्ड क्रमांक 04 धरमपुर कैंप में BLO गोपाल सरकार एवं मितानिन खेमन पटेल द्वारा डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों को SIR अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

वे लोगों को फॉर्म वितरित कर रहे हैं, जिसमें परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम, आयु, पता और पहचान संबंधी आवश्यक विवरण भरकर पुनः BLO को जमा करने की अपील की जा रही है।


BLO गोपाल सरकार ने बताया कि :-


 “इस विशेष पुनरीक्षण के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे सही और पूर्ण जानकारी के साथ फॉर्म भरकर जल्द से जल्द जमा करें।”




मितानिन खेमीन पटेल ने भी लोगों को मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने तथा नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि BLO और मितानिन द्वारा घर-घर पहुंचने से उन्हें प्रक्रिया को समझने में आसानी हो रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा।


गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान सीमित समय के लिए संचालित किया जा रहा है, इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएँ और अपने लोकतांत्रिक अधिकार को सशक्त बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.