किरंदुल में चिकन–मटन–मछली कारोबारियों को मिली बड़ी सौगात!
नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के प्रयासों से सुलभ एवं सुव्यवस्थित मार्केट का कार्य हुआ प्रारम्भ।
किरंदुल। किरंदुल नगर के चिकन, मटन एवं मछली व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से किरंदुल स्थित चिकन–मटन–मछली मार्केट को एक सुलभ, सुगम एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाना है, जिसके लिए कार्य शुरू हो गई है। इस पहल से न केवल व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में खरीदारी का अवसर प्राप्त होगा ।
इस महत्वपूर्ण कार्य को धरातल पर उतारने में नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी तथा वार्ड पार्षद राजकुमार सोनी की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से वर्षों से चली आ रही व्यापारियों की मांग आज पूरी होनें जा रही है।
नव विकसित होने जा रही मार्केट में साफ-सफाई, सुचारु आवागमन, उचित स्थान व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे व्यापारियों को अपने व्यवसाय के संचालन में सहूलियत मिलेगी और ग्राहकों को भी बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
इस अवसर पर व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह सहित उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी और पार्षद राजकुमार सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी सिद्ध होगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर पालिका द्वारा किया जा रहा यह कार्य न केवल व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता से स्थानीय विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्रा, पार्षद के सजी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, व्यापारी बंधु
आदि मौजूद थे।
