🔶 किरंदुल की मीरा तिवारी को प्रदेश में मिली नई जिम्मेदारी।

 भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में किरंदुल की मीरा तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी


किरंदुल। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में किरंदुल निवासी मीरा तिवारी को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है।


मीरा तिवारी की नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस जिम्मेदारी से किरंदुल नगर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।


कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि मीरा तिवारी प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाओं और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएँगी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.