लौह नगरी किरंदुल में ‘आईकॉनिक सेंटर’ का हुआ उद्धघाटन
नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया उद्घघाटन
किरंदुल । नगर के विकास को नई दिशा देते हुए किरंदुल के गार्डर पुल मेन रोड स्थित पुराने चश्मा सेंटर को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर ‘आईकॉनिक सेंटर’ के रूप में विधिवत रूप से उद्घाटित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी व पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर को जनता को समर्पित किया।
उद्घाटन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “रिश्ता वही है, लेकिन सोच नई और आधुनिक है।” उनके अनुसार नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को उन्नत बनाना और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है।
आईकॉनिक सेंटर का नया रूप न केवल स्थानीय व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि यह क्षेत्र की पहचान और सौंदर्य में भी वृद्धि करेगा। आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर सुविधाएँ और साफ-सुथरे वातावरण के साथ यह सेंटर अब नागरिकों के लिए सुविधा का नया केंद्र बनकर तैयार है।
उद्घाटन कार्यक्रम में नगर के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सेंटर के उद्घाटन के साथ ही इसकी सभी सेवाएँ जनता के लिए प्रारंभ कर दी गई हैं।
