"बैलाडीला कबड्डी कप" (BKC) प्रतियोगिता में विजयी टीम को प्रथम पुरस्कार JK कंस्ट्रक्शन के चेयरमेन ज़नाब जमील खान के द्वारा दिया गया।
किरंदुल। 06 वाँ वर्ष : हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी NGO "कलिंगा सोशल वेलफेयर" (KSW) द्वारा "बैलाडीला कबड्डी कप" (BKC) वर्ष 2025 की शानदार और जानदार 05 दिवसीय "संभाग स्तरीय कबड्डी" कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन संपन्न।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा नन्दलाल मुड़ामी के हाथों विजयी टीम गीदम जावाँगा की टीम को प्रथम पुरस्कार नगद राशि 25,001₹ रूपये JK कंस्ट्रक्शन के चेयरमेन जमील खान एवं द्वितीय पुरस्कार 15,001₹ किरंदुल नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के सौजन्य से आयोजककर्ता के द्वारा मुख्य अतिथियों के हाथों से प्रदान किया गया।
🤼🏆🥇
