🔶 किरंदुल वार्ड क्रमांक 07 में पार्षद पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

 किरंदुल वार्ड क्रमांक 07 में पार्षद पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत




किरंदुल। नगर के वार्ड क्रमांक 07 स्थित पुराना भट्टी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्षद बी रूपा रानी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाकू और पत्थर से हमला करने का प्रयास किया।



घटना के दौरान आसपास मौजूद मोहल्लेवासियों ने साहस दिखाते हुए तत्परता से हस्तक्षेप किया और पार्षद रूपा रानी की जान बचाई। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।



घटना की सूचना तत्काल किरंदुल पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



इस घटना के बाद वार्ड में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.