🟣 किरंदुल में विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जताई आपत्ति। रखी प्रेस वार्ता

 🟣 किरंदुल में विधायक प्रतिनिधि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जताई आपत्ति।


 किरंदुल में विधायक प्रतिनिधि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जताई आपत्ति।

🔶 नियुक्ति पर उठे सवाल, कांग्रेस का विरोध तेज


दंतेवाड़ा / किरन्दुल। किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल रॉय कौर ने प्रेस वार्ता में रखी अपनी बता और कहा की किरन्दुल में विधायक प्रतिनिधि को लेकर कलेक्टर के समक्ष आपत्ति दर्ज कराया है। श्रीमती कौर का कहना है कि यह नामांकन प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को नजरअंदाज किया गया है।


🔶 26 मार्च के पत्र से शुरू हुआ विवाद


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 26 मार्च 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस नामांकन पर आपत्ति जताई थी। इस पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि निर्णय लेने से पहले स्थानीय इकाई से कोई परामर्श नहीं किया गया।


🔶. शासन के आदेश का उल्लंघन होने का आरोप


प्रेस नोट में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 12 दिसंबर 2025 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति में निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ हैं।


🔶 पार्षदों की सहमति नहीं, सामूहिक विरोध दर्ज

ब्लॉक कांग्रेस का दावा है कि किरंदुल के किसी भी पार्षद ने विधायक प्रतिनिधि के लिए सहमति नहीं दी है। सभी पार्षदों ने आपस में चर्चा के बाद इस फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर कर सामूहिक विरोध दर्ज कराया है।


🔶 निष्पक्ष जांच और पुनर्विचार की मांग


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पुनर्विचार करने की मांग की है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और नियमों की रक्षा हो सके।


 इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी, वार्ड पार्षद गायत्री साहू, बिप्लव मल्लिक,दीपक गोस्वामी, पूर्व वार्ड पार्षद गुलापा साहू, वार्ड पार्षद बाल सिंह कश्यप, दिनेश प्रसाद, बप्पी मजुमदार सपन, सरिता व्यापारी आदि मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.